एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद ज़ाखड़ के निर्देशानुसार पाली जिले के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य भूमिका में पाली एनएसयूआई ज़िला प्रभारी अभिषेक मेहता, सह प्रभारी माधाराम मेघवाल, पाली पंचायत समिति सदस्य विजय जोशी आदि उपस्थित रहे। सभी का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
राजकीय बाँगड़ महाविद्यालय, पाली के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल ने कहा कि पाली ज़िले में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को एनएसयूआई और कांग्रेस से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गणपत पटेल ने यह भी कहा कि छात्र एनएसयूआई से जुड़कर देश की राजनीति में सकारात्मक और प्रभावी योगदान दे सकते हैं। एनएसयूआई ज़िला प्रभारी अभिषेक मेहता ने बताया कि पाली ज़िले के सभी महाविद्यालयों में एनएसयूआई का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी छात्रों को सदस्य बनाया जाएगा।
ज़िला सह प्रभारी माधाराम मेघवाल ने बैठक के दौरान छात्रों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
पाली एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भरतसिंह भाटी, प्रेम मीणा, राजेन्द्र सिंह, अमरदीप शर्मा, प्रकाश पटेल, मुकेश मेघवाल, चेतन सिंह राजपुरोहित, ऋतिक सोनी, अरबाज़, राहुल, रवि, आकाश, अर्जुन सिसोदिया, अरविन्द, मयूर, प्रवीण, दलवीर, कैलाश, कपिल आदि सैकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check