मुरली गावित और अजय कुमार ने रजत और कांस्य गोआ में 5000 मीटर में जीते थे ये दोनो ही अजय कुमार और गावित दोनों ही ईपीओ के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। मुरली गावित काफी लंबे समय तक भारतीय एथलेटिक्स टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर रहे हैं। उन्होंने 2019 की दोहा एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान मुरली गावित ने 10 हजार मीटर में रजत जीता था। मुरली गावित ने राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स में भी स्वर्ण जीता था।
एथलीट मुरली गावित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां तो बटोरी है लेकिन लंबी दूरी के एथलीट मुरली गावित डोप में फंस चुके हैं। मुरली गावित के डोप केस में फंसने के बाद अब गोआ राष्ट्रीय खेल में डोप में फंसने वाले खिलाडिय़ों की कुल संख्या अब 26 ही रह गई है।
एशियाई चैंपियनशिप में मुरली गावित ने 10 हजार मीटर का रजत पदक जीता था मुरली बीते वर्ष गोआ में हुए राष्ट्रीय खेल के दौरान डोप केस में पॉजिटिव पाए गए हैं। नाडा एजेंसी के द्वारा उनका सैंपल लिया गया था उनके लिए हुए इस सैंपल में एरिथ्रोपोएटिन पाया गया है जिसे ईपीओ भी कहा जाता है। उन्होंने गोआ के राष्ट्रीय खेल में रजत पदक जीता था, जो अब भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा ने उनसे छीन लिया गया है। आपको बता दे की मुरली गावित ने राष्ट्रीय ओपन में भी स्वर्ण जीते थे। आपको ये बता दे की ईपीओ का इस्तेमाल लंबी दूरी के एथलीट रेस से ठीक पहले किया करते है इसकी वजह से शरीर में खून में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ जाता जो उन्हें रेस के दौरान सहायता करता है। बीते कई सालों में भारतीय एथलेटिक्स में ईपीओ के मामले लगातार बढ़ते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़े:एक्सपर्ट की राय:न करे इलाज के लिए एआई टूल का इस्तेमाल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check