टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों एक नई कंट्रोवर्सी ने हलचल मचा दी है। टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा और उनके पति अभिनीत कौशिक के रिश्ते में दरार आ गई है। अभिनीत, जो खुद को अदिति का पति और मैनेजर बताते हैं, का दावा है कि उनकी शादी 4 महीने पहले नवंबर 2024 में हुई थी, लेकिन अब अदिति उन्हें छोड़ना चाहती हैं। इस ब्रेकअप के लिए अभिनीत ने अदिति के को-स्टार सामर्थ्य गुप्ता को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि अदिति उन्हें धोखा दे रही थीं और उन्होंने अदिति को सामर्थ्य के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था।
कौन हैं सामर्थ्य गुप्ता?
30 साल के सामर्थ्य गुप्ता जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। एक्टिंग से पहले उन्होंने कंप्यूटर साइंस में B.Tech किया, लेकिन बचपन से ही एक्टर बनने का सपना था। मुंबई आने से पहले उन्होंने जम्मू में थिएटर भी किया।
सामर्थ्य गुप्ता का करियर:
2021 में ‘स्प्लिट्सविला X3’ से टीवी डेब्यू किया था।
‘मिस्टर इंडिया जम्मू-कश्मीर’ और ‘मिस्टर इंडिया मोस्ट पॉप्युलर’ जैसे टाइटल जीत चुके हैं।
सोनी टीवी के ‘श्रीमद रामायण’ में शत्रुघ्न का किरदार निभाया।
कलर्स टीवी के शो ‘अपोलिना- उड़ान सपनों की’ में लीड रोल ‘श्लोक पांडे’ के रूप में नजर आए।
क्या सच में सामर्थ्य और अदिति के बीच कुछ है?
‘अपोलिना’ में अदिति और सामर्थ्य की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही थी। लेकिन हाल ही में कम टीआरपी के कारण शो को ऑफ एयर करने का फैसला लिया गया। इस बीच, अदिति और सामर्थ्य के अफेयर की खबरें सामने आईं, जिस पर अभी तक सामर्थ्य ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check