गर्मियों में हम सभी को कुछ ऐसा चाहिए होता है जो हमें ताजगी और हमारे शरीर को ठंडा रखें सबसे जरूरी ये की इसको खाने या पीने से हम संवास्थ रहें। हम बात करेंगे आम पन्ना की। हमारे देश के लोगों का सबसे पसंदीदा पेय पदार्थ है। आम का पन्ना स्वाद में बेहद स्वादिस्ट होता ही है साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन गर्मी से बचने और लू से बचने में भी सहायक होता है।
- आम पन्ना में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी इसे हमारे इम्यून सिस्टम को लाभ पहुंचाने में मदद करते है। इसका अगर नियमति सेवन हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है और इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत बनाते हैं।
- शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल कम होने की वजह से एमीनिया रोग के शिकार हो सकते हैं। रेड ब्लड सेल्स को कमी के कारण ऑक्सीजन भी सही से नहीं पहुंच पाती है। आम पन्ना के सेवन से खून में आरबीसी का निर्माण होता है।
- आम पन्ना का सेवन स्कर्वी जैसे समस्या और मसूड़ों से खून निकलना जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।
- आम पन्ना का सेवन में हमारे शरीर में ब्लड का संचार बढ़ाता है और इससे शरीर में नई रक्त कोशिकाएं भी बनती हैं।
- आम का पन्ना का सेवन करने से शरीर में पाचक रसों का प्रोडक्शन अच्छा होता है और गर्मियों के मौसम में पीने से पेट की गर्मी खत्म हो जाती है।
यह भी पढ़े:स्वाति मालीवाल केस में सीएम केजरीवाल ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check