मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप पर लगी मोहर, दोनो सम्मान के साथ करेंगे अपनी राहें अलग

मलाइका और अर्जुन के रिश्ते ने अपने प्यार को लेकर बहुत ही सुर्खियां बटोरी थी लेकिन अब पिछले कुछ समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को उनके ब्रेकअप के चलते उनकी खबर सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की ब्रेकअप की खबरें सभी जगह फैल रही है। ।मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें लंबे समय से सामने आ रही हैं।पहले भी मलाइका अरोड़ा ने एक्टर के परिवार के सदस्यों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था।

इनके रिश्ते को लेकर ये दोनो सभके सामने प्यार की एक मिसाल बन गए थे, प्यार सभी मुश्किलों के सामने भी खड़ा हो सकता है लेकिन बदकिस्मती से ये रिश्ता ज्यादा दिन चल सका जैसा की लगातार खबर आ रही है कि दोनों ने सम्मान के साथ अपना रिश्ता एक दूसरे से खत्म कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कपल ने अब एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। उनके रिश्ते ने अपनी रहीं को अलग कर लिया है। रिपोर्ट्स से बात साफ हुई है की इस रिश्ते में कोई भी खटास नही है ये दोनो ही बेहद सम्मानजनक तरीके से अपने रिश्ते को अलग करेंगे। दोनो ने अलग होने का फैसला तो जरूर  लिया है, लेकिन दोनो ही इस मामले में अपनी चुप्पी नही तोड़ेंगे। उनका मानना है को अपने ब्रेकअप को वजह से इस रिश्ते का प्रचार कोई और करे वो सही नही है।

दोनो के बीच किसी तरह की खटास नहीं है। दोनो के बीच सम्मान कायम हैं और  हमेशा हर परिरथिति में एक-दूसरे के लिए खड़े रहेंगे, दोनों ही कई सालों से एक हेल्थी रिश्ते में थे और दोनो ही इस रिश्ते का सम्मान भी करते हैं।

दोनो ही 2018 से रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे। रिश्ते की अफवाहें 2018 शुरू हुईं,मलाइका के 45वें जन्मदिन पर, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। उसके बाद से ही एक-दूसरे के परिवारों के साथ दोनो ने समय बिताना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े:Indian Navy Agniveer Registration 2024 ke पदों के लिए आवदेन की तारीख बढ़ाई गई, जानें लास्ट डेट के साथ पूरी डिटेल