कूलर का मौसम आ चुका है, लेकिन फिर भी लोग कूलर का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। अगर आप कूलर के साथ कुछ आसान ट्रिक्स अपनाते हैं, तो आपका घर शिमला और मनाली को भी टक्कर दे सकता है। दरअसल, हर चीज़ को इस्तेमाल करने का एक सही तरीका होता है, और अगर वो तरीका सही नहीं अपनाया जाए तो आप अपने प्रोडक्ट का पूरा फायदा नहीं उठा पाते। आज हम आपको कुछ ऐसे कूलर हैक्स बताएंगे जिन्हें अपनाने से आपका घर ठंडा और कूल-कूल हो सकता है। तो आइए, देर न करते हुए शुरू करते हैं!
1. कूलर में लगाएं मिट्टी का मटका
गर्मी के दिनों में मिट्टी के बर्तन में पानी खुद-ब-खुद ठंडा रहता है। अगर आप एक मिट्टी का मटका कूलर के पंप से जोड़ लें, तो आपका कूलर एकदम चिल्ड हवा देगा। इसके लिए कूलर के पंप के साइज से बड़ा मटका लाकर उसमें छेद करें और पंप को इसके बीच रख दें। ऐसा करने से आपका कूलर बेहद ठंडी हवा फेंकेगा, जिससे आपको गर्मी का अहसास नहीं होगा।
2. कूलर से घास हटाएं, नई तकनीक अपनाएं
अगर आपके कूलर में साधारण घास लगी है, तो उसे बदलकर हनीकॉम्ब पैड लगवाएं। इससे आपके कूलर की कूलिंग पावर में दोगुनी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही, कूलर के पानी के लेवल को सही समय पर रिफिल करना न भूलें, ताकि कूलर का तापमान हमेशा ठंडा रहे।
3. ठंडक का राज रसोई में छुपा है
आप अगर कूलर में बर्फ डालने की सोच रहे हैं, तो यह तरीका उतना असरदार नहीं होगा। लेकिन रसोई में छुपा है कूलर को AC बनाने का राज। कूलर के पानी में थोड़ा नमक मिलाएं और उसमें 10-20 रुपये की बर्फ डालें। इससे बर्फ जल्दी पिघलेगी नहीं और कूलर का तापमान तेजी से गिरेगा। साथ ही, अगर कूलर को ऐसी जगह रखा जाए जहां क्रॉस वेंटिलेशन हो, तो आपको AC की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
4. पर्दे रोक रहे ठंडक
अगर कूलर की ठंडक सही नहीं आ रही है, तो चेक करें कि कूलर के पर्दों में ऊपर की ओर सुराख खुले हैं या नहीं। अगर पर्दों में गंदगी जम गई है, तो पानी सही तरीके से पर्दों तक नहीं पहुंच पाएगा और कूलर अपना असर नहीं दिखा पाएगा। आपको पर्दों के छेद सही से खोलने होंगे, ताकि कूलर का पानी ठीक से पर्दों तक पहुंचे और ठंडक बढ़े।
यह भी पढ़ें: