डिजिटल युग में स्मार्टफोन सिर्फ बात करने का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह आपके पूरे घर को कंट्रोल करने का रिमोट बन चुका है। अब घर की लाइट से लेकर सिक्योरिटी कैमरा तक, सब कुछ आपके एक टच या वॉइस कमांड पर चल सकता है – और वो भी मात्र ₹1000 से कम खर्च में! आइए जानते हैं कैसे।
स्मार्ट बल्ब – अब रौशनी चलेगी आपके इशारों पर
उदाहरण: PHILIPS WiZ Neo 12W B22 स्मार्ट बल्ब, कीमत: ₹699 (Amazon)
फीचर्स:
Wi-Fi और Bluetooth कनेक्टिविटी: स्मार्टफोन ऐप (जैसे WiZ या Google Home) से पेयर करें।
वॉयस कमांड सपोर्ट: Alexa और Google Assistant से “लाइट ऑन करो” कहें और बल्ब चालू हो जाए।
कलर चेंजिंग और ब्राइटनेस कंट्रोल: 16 मिलियन रंग विकल्प और डिमिंग सपोर्ट।
म्यूजिक सिंक और शेड्यूलिंग: बल्ब संगीत की धुन पर झिलमिलाता है और समय पर खुद ऑन/ऑफ हो सकता है।
उपयोगिता: बेडरूम, बच्चों का कमरा, या मूड लाइटिंग के लिए बेस्ट।
स्मार्ट प्लग – साधारण डिवाइसेज़ भी बनें स्मार्ट
उदाहरण: QUBO 16A Wi-Fi + Bluetooth स्मार्ट प्लग, कीमत: ₹799
फीचर्स:
मोबाइल ऐप कंट्रोल: अपने स्मार्टफोन से गीजर, टीवी, मिक्सर आदि को कंट्रोल करें।
वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट: Alexa या Google से बोले – “गीजर चालू करो”।
टाइमर और शेड्यूलिंग: बिजली की बचत के लिए समय सेट करें।
रिमोट एक्सेस: घर से बाहर होने पर भी अप्लायंस को कंट्रोल करें।
उपयोगिता: बाथरूम गीजर, रसोई उपकरण, वर्क फ्रॉम होम सेटअप में बेहद उपयोगी।
स्मार्ट कैमरा – अब सुरक्षा भी हाईटेक
उदाहरण: Trueview 2MP Wi-Fi Smart CCTV कैमरा, कीमत: ₹949
फीचर्स:
Live Streaming: ऐप से घर के अंदर का सीधा वीडियो देखें।
पैन-टिल्ट-जूम: कैमरे को ऐप से घुमाएं या ज़ूम करें।
2-Way Audio: घर में मौजूद लोगों से बात करें, चाहे आप कहीं भी हों।
Alexa Compatible: वॉयस कमांड से ऑन-ऑफ करें या व्यू बदलें।
यह भी पढ़ें:
चुकंदर से पाएं एनर्जी, इम्यूनिटी और ग्लो – वो भी स्वाद के साथ
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check