शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाने से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या होती है। दवाओं से ज्यादा असर आपकी सही लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव का होता है। घर में ही मौजूद कई प्राकृतिक चीजें यूरिक एसिड कम करने में मददगार साबित होती हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान और देसी ड्रिंक के बारे में जो यूरिक एसिड को जड़ से खत्म कर सकते हैं और जोड़ों के दर्द को कम कर सकते हैं।
यूरिक एसिड कम करने वाले घरेलू ड्रिंक और उनका सेवन
1. नींबू पानी
सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस निचोड़कर पीना चाहिए। नींबू पानी यूरिक एसिड को नियंत्रित करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। अगर सुबह न हो तो दिन में कभी भी नींबू पानी पी सकते हैं।
2. कच्ची हल्दी वाला पानी
हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो सूजन घटाने और यूरिक एसिड कम करने में मदद करते हैं। रात को आधा गिलास पानी में कच्ची हल्दी घोलकर सुबह खाली पेट पीना लाभकारी होता है।
3. संतरे का जूस
संतरे का ताजा जूस विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है, जो यूरिक एसिड को नियंत्रित करता है। इसे रोजाना नाश्ते में या दिन में कहीं भी पी सकते हैं।
4. अजवाइन का पानी
रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन भिगो दें। सुबह इसे गुनगुना करके छान लें और खाली पेट पी लें। इससे यूरिक एसिड कम होता है और जोड़ों का दर्द भी घटता है।
5. ककड़ी का जूस
गर्मियों में ताजी ककड़ी का जूस पीना शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। यूरिक एसिड कम करने के लिए ककड़ी के जूस में चिया सीड्स मिलाकर पीना और भी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check