यदि आप कम लागत में एक ऐसा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं जो कम समय में अच्छी आमदनी दे सके, तो लाइटिंग और डेकोरेशन का कारोबार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस बिजनेस में ना सिर्फ कम निवेश की आवश्यकता है, बल्कि इसकी मांग साल भर बनी रहती है, खासकर त्योहारों, शादियों, आयोजनों और कॉर्पोरेट इवेंट्स के दौरान।
विशेषज्ञों का मानना है कि ₹30,000 जैसी मामूली पूंजी से शुरू किया गया यह बिजनेस हर महीने ₹80,000 से ₹1 लाख तक की कमाई करा सकता है, बशर्ते सही प्लानिंग और मार्केटिंग अपनाई जाए।
डेकोरेशन और लाइटिंग की बढ़ती डिमांड
भारत में त्योहारों की विविधता और शादी-ब्याह के सीज़न के चलते डेकोरेशन की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। चाहे वह दिवाली की रोशनी हो या हल्दी-मेहंदी की सजावट, लोग चाहते हैं कि उनका आयोजन विशेष और यादगार बने। इसी चाह ने डेकोरेशन और लाइटिंग के कारोबार को तेजी से बढ़ते हुए सेक्टर में बदल दिया है।
इसके अतिरिक्त, अब कॉर्पोरेट इवेंट्स, बर्थडे पार्टीज़, धार्मिक आयोजनों और स्कूल- कॉलेज कार्यक्रमों में भी पेशेवर डेकोरेटर्स की आवश्यकता होती है।
बिजनेस शुरू करने के लिए क्या चाहिए?
शुरुआत में आवश्यक चीजें:
बुनियादी लाइटिंग सेट – LED स्ट्रिप्स, चाइनिज लाइट, फेयरी लाइट आदि
डेकोरेशन मटीरियल – फूल (आर्टिफिशियल/फ्रेश), बैकड्रॉप्स, रिबन, थीम सेटअप
ट्रांसपोर्ट सुविधा – सामान लाने-ले जाने के लिए छोटी गाड़ी या ऑटो-टाईअप
संपर्क नेटवर्क – बैंड, कैटरर, फोटोग्राफर, हॉल मालिक आदि से संबंध
एक या दो सहायक कर्मचारी – सेटअप और डिसमेंटल में सहयोग के लिए
लागत: ₹30,000 से ₹50,000 के बीच।
कमाई की संभावनाएं
अगर आप महीने में 10–12 छोटे या मध्यम आकार के इवेंट कवर करते हैं, तो एक इवेंट से ₹7,000–₹10,000 तक की आमदनी हो सकती है। त्योहारों और शादियों के समय यह राशि ₹20,000 प्रति इवेंट तक भी पहुंच सकती है।
हर महीने ₹1 लाख तक की कमाई संभव है, विशेषकर यदि आप समय पर सर्विस और थीम-बेस्ड यूनिक डेकोरेशन प्रदान करते हैं।
मार्केटिंग कैसे करें?
सोशल मीडिया प्रोफाइल (Instagram, Facebook, WhatsApp Business)
लोकल इवेंट प्लानर्स और हॉल्स से टाईअप
Google My Business प्रोफाइल बनाएं
पहले 2-3 ऑर्डर डिस्काउंट में दें, ताकि पोर्टफोलियो बन सके
ग्राहकों की संतुष्टि पर फोकस करें – वर्ड ऑफ माउथ सबसे बड़ा प्रचार
यह बिजनेस किसके लिए उपयुक्त?
गृहिणियां जो घर से काम करना चाहती हैं
युवाओं के लिए जो क्रिएटिव फील्ड में रुचि रखते हैं
पार्ट-टाइम बिजनेस चाहने वाले नौकरीपेशा
छोटे शहरों और कस्बों के उद्यमी
यह भी पढ़ें:
घर से शुरू करें नारियल उत्पादों का व्यवसाय, महिलाएं भी कमा सकती हैं अच्छा मुनाफा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check