मॉनसून का मौसम आ चुका है, और इस दौरान सर्दी-जुकाम, गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है ताकि हम इन मौसमी बीमारियों से बच सकें। क्या आप जानते हैं कि अदरक में ये सभी गुण मौजूद हैं? अदरक न केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि शरीर में गर्माहट भी पैदा करता है, जिससे सर्दी-खांसी जैसी तकलीफें दूर रहती हैं। हालांकि अदरक का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, इसलिए आप इसे लड्डू के रूप में बनाकर आसानी से खा सकते हैं। आइए जानते हैं अदरक के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।
अदरक के स्वास्थ्य लाभ
बरसात के मौसम में हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, लेकिन अदरक में पाए जाने वाले एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही यह सर्दी, खांसी और गले की खराश से राहत दिलाने में भी मददगार है।
अदरक के लड्डू बनाने के लिए सामग्री:
250 ग्राम अदरक पाउडर
150 ग्राम घी
150 ग्राम गुड़ का पाउडर
50 ग्राम काले तिल
50 ग्राम इलायची पाउडर
1/4 चम्मच पिसी हुई दालचीनी
अदरक लड्डू बनाने की विधि:
पहला कदम:
एक पैन में धीमी आंच पर 150 ग्राम घी गरम करें। घी गर्म होने पर उसमें 250 ग्राम अदरक पाउडर डालकर 5 मिनट तक भूनें। फिर 150 ग्राम गुड़ का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट पकाएं। गैस बंद कर ठंडा होने दें।
दूसरा कदम:
ठंडा होने पर मिश्रण में 50 ग्राम काले तिल, 50 ग्राम इलायची पाउडर और 1/4 चम्मच दालचीनी मिलाएं।
तीसरा कदम:
अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें और एयरटाइट कंटेनर में सुरक्षित रखें।
अदरक लड्डू के फायदे:
पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं।
वजन और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
मासिक धर्म की ऐंठन में राहत देते हैं।
LDL कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक हैं।
यह भी पढ़ें:
भीगी किशमिश का कमाल: ब्लड प्रेशर से लेकर इम्यूनिटी तक असरदार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check