अमेरिका के एच-1बी वीजा कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने वीजा जारी करने के लिए अब तक लागू रैंडम लॉटरी प्रणाली को खत्म कर दिया है। इसकी जगह ऐसी नई प्रणाली लाई जा रही है, जिसमें ज्यादा कुशल और ज्यादा वेतन पाने वाले विदेशी पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस फैसले का सीधा असर भारतीय आटी और तकनीकी पेशेवरों पर पड़ने की संभावना है, जो बड़ी संख्या में एच-1बी वीजा पर अमेरिका में काम करते हैं।
नए प्रावधानों के तहत अब वीजा चयन पूरी तरह रैंडम नहीं होगा। इसके बजाय एक ‘वेटेड प्रणाली’ अपनाई जाएगी, जिसमें उच्च कौशल और उच्च वेतन वाले आवेदकों को वीजा मिलने की संभावना ज्यादा होगी। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि पुरानी लॉटरी प्रणाली का कई कंपनियां दुरुपयोग कर रही थीं और कम वेतन पर विदेशी कामगार लाए जा रहे थे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check