बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को देश और विदेश में ‘सबस्टेशन’ तथा ‘ट्रांसमिशन लाइन’ स्थापित करने के ठेके मिले हैं।
कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि बड़े ठेके लार्सन एंड टूब्रो की विद्युत पारेषण एवं वितरण (पीटीएंडडी) इकाई को मिले हैं।
एलएंडटी ने हालांकि ठेकों के वित्तिय विवरण की जानकारी नहीं दी लेकिन इन्हें ‘बड़ा’ बताया है। कंपनी के आंतरिक वर्गीकरण के आधार पर ठेके का आकार 2,500 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये के बीच होने पर इसे ‘बड़ा’ बताया जाता है।
भारत में कंपनी को दो डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन पैकेज के क्रियान्वयन का ठेका मिला है। संयुक्त अरब अमीरात में पीटीएंडडी को 380 किलोवाट सबस्टेशन और 380 किलोवाट ‘ओवरहेड लाइन सेगमेंट’ बनाने का ठेका मिला है।
लार्सन एंड टुब्रो 27 अरब अमेरिकी डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह इंजीनियरिंग, खरीद व निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण तथा सेवाओं में लगी हुई है और कई भौगोलिक क्षेत्रों में परिचालन करती है।
यह भी पढ़े :-
गांधीजी का अहिंसा का संदेश मौजूदा समय में भी प्रासंगिक: जयशंकर
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check