सुरेश- देख, देख वो लड़की मेरी तरफ देखकर मुस्कुरा रही है
रमेश- अरे सिर्फ मुस्कुरा ही तो रही है, पता है
जब मैंने पहली बार तेरी शक्ल देखी थी तो तीन
दिन तक अपनी हंसी रोक नहीं पाया था…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पप्पू से गप्पू- मोहब्बत की दोनों निशानियां आगरा में है
पप्पू- वो कैसे?
गप्पू- मोहब्बत पूरी हो गई तो ताजमहल, अधूरी रह गई तो पागलखाना….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
यात्री- क्या मैं यहां एक सिगरेट पी सकता हूं?
स्टेशन मास्टर- नहीं, यहां सिगरेट पीना सख्त मना है
यात्री- फिर यहां इतने सिगरेट के टुकड़े कैसे पड़े हैं?
स्टेशन मास्टर- ये उन लोगों ने फेंके हैं, जो पूछते नहीं हैं……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पिता (बेटे से)- मम्मी कहां गई है तेरी?
बेटा- प्राकृतिक रचना छेड़छाड़ केंद्र में
पिता- ये कोई सत्संग का नया सेंटर है क्या?
बेटा- अरे पापा ब्यूटी पार्लर….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
एक आदमी अपनी बीवी को ससुराल लेने जाता है,
जाते हुए उसकी सास उसको 100 रुपये देती है
घर पहुंचते ही वो पत्नी से कहता है- तेरी मां ने मेरी बेइज्जती कर दी
मैं 150 रुपये के केले लेकर गया था और उन्होंने मुझे 100 रुपये पकड़ा दिए
इतना सुनकर पत्नी गुस्से में बोली- तुम मुझे लेने आए थे या केले बेचने…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पति- पुलिसवाले की बीवी होकर
उसी की जेब से पैसे चुरा रही हो
पत्नी- ये लो दस रुपये,
मामले को यहीं रफा-दफा कर दो……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
जज- तुम्हें तलाक क्यों चाहिए?
पति- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है,
प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो,
काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनट पहले भरे टब में डाल दिया करो,
आसानी से साफ हो जाएंगे
पति- समझ गया हजूर, मेरी अर्जी वापस दे दो…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check