लोकसभा में भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति आज अपना सम्मान व्यक्त किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदस्यों को यह सूचना दी और सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सम्मान में मौन रखा।
उन्होंने कहा “आज पूरा देश भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1942 में पूरे देश को एकजुट होने का आह्वान करते हुए देशवासियों को करो या मरो का मंत्र देकर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का नारा दिया था।
इस आंदोलन में युवा महिलाएं और पूरे देश ने एकजुट होकर भागीदारी की थी और ब्रिटिश सरकार की शक्तियों के खिलाफ़ स्वतंत्रता सेनानियों की एकजुटता का परिचय दिया था। जिन आदर्शों और मूल्यों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया उनके कार्यों की प्रति सदन अपना सम्मान व्यक्त करता है।”
यह भी पढ़े :-
कुछ ही घंटों में चेक क्लियरेंस -आरबीआई की नवीनतम घोषणा के बारे में यहाँ जानें
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check