नींद हमारे शरीर और मन की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर हम पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो यह हमारे शरीर को कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। नींद न केवल नई ऊर्जा देती है, बल्कि हमारे शरीर में कई जरूरी हार्मोन रिलीज करती है, जो हमारी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि रोजाना कितनी नींद लेना जरूरी है? विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। अगर इससे कम नींद ली जाए, तो शरीर पर इसके नकारात्मक असर दिखाई देने लगते हैं।
कम नींद और बिगड़ती सेहत
एक रिसर्च में पाया गया है कि 20 साल की उम्र के युवा हर रात केवल 5 घंटे की नींद ले रहे हैं, जो उनकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक है। मॉडर्न लाइफस्टाइल की वजह से नींद के घंटे कम होते जा रहे हैं, जिससे लोग हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज और कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
नींद की कमी न सिर्फ शारीरिक समस्याएं बढ़ाती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालती है। पेन्सिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि कम नींद लेने से हाई-कैलोरी फूड का सेवन बढ़ जाता है, जिससे शरीर में ट्राइग्लिसराइड युक्त फैटी प्लॉक बनने लगता है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है।
कम नींद के प्रमुख कारण
रातभर ऑफिस का काम करना।
मोबाइल और टीवी पर देर तक वेब सीरीज या मूवी देखना।
भारी भोजन करना।
लेट नाइट पार्टीज।
तनाव के कारण नींद न आना।
देर रात सोने को मॉडर्न लाइफस्टाइल मानना।
पर्याप्त नींद लेने के आसान उपाय
सोने का एक नियमित समय तय करें।
देर रात ऑफिस का काम करने से बचें।
सोने से पहले मोबाइल और टीवी से दूरी बनाएं।
म्यूजिक या किताबों के जरिए खुद को रिलैक्स करें।
रात का खाना हल्का और संतुलित रखें।
सोने से पहले कमरे की लाइट्स डिम कर लें।
नींद आपकी सेहत का आधार है। इसे नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पर्याप्त नींद लें और स्वस्थ रहें।
यह भी पढ़ें:
मूवी हॉल जैसा फील लेना है तो घर ले आये Mini Projector, यहां पढ़े पूरी जानकारी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check