सर्दियों में सबसे आम समस्या है – सर्दी, जुकाम और गले की खराश। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग जल्दी इसकी चपेट में आ जाते हैं, खासकर बच्चे और बुजुर्ग। आमतौर पर लोग राहत पाने के लिए बार-बार चाय पीते हैं, लेकिन दूध की चाय की बजाय अगर आप हर्बल टी पिएं, तो यह ज्यादा फायदेमंद होती है।
हर्बल टी न सिर्फ गर्माहट देती है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है। अच्छी बात ये है कि इन चायों को आप घर पर ही कुछ आसान मसालों से बना सकते हैं। आइए जानें कुछ बेहतरीन हर्बल टीज़ के बारे में जो सर्दी में आपकी ढाल बन सकती हैं।
☕ इम्यूनिटी बढ़ाने वाली घरेलू हर्बल टीज़
1️⃣ दालचीनी वाली चाय – मिठास में छुपा स्वास्थ्य
दालचीनी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है
ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है
पाचन बेहतर बनता है
मोटापे और हार्ट की बीमारी से बचाव होता है
कैसे बनाएं?
1 कप पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालें, 5 मिनट तक उबालें, छानकर पिएं।
2️⃣ जायफल वाली चाय – सर्दी-खांसी का आयुर्वेदिक इलाज
जायफल में मौजूद एंटीसेप्टिक तत्व सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश को दूर करते हैं।
एक चुटकी जायफल चूर्ण काफी है
इम्यूनिटी को मजबूत करता है
गले में आराम देता है
कैसे बनाएं?
उबलते हुए पानी में एक चुटकी जायफल डालें, 2-3 मिनट उबालें और गर्मागर्म पी लें।
3️⃣ तुलसी वाली चाय – शरीर और मन दोनों को दे ऊर्जा
तुलसी एक प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर है। इसमें एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
सर्दी-जुकाम में आराम
एनर्जी और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट
बॉडी डिटॉक्स करती है
मोटापा कम करने में मददगार
कैसे बनाएं?
5-6 तुलसी के पत्ते एक कप पानी में डालें, 5 मिनट उबालें और छानकर पिएं। चाहें तो इसमें शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
क्या आप भी खाते ही नहाते हैं? यह आदत सेहत के लिए हो सकती है हानिकारक
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check