हिमाचल प्रदेश में पिछले सोमवार को 2025-26 का राज्य बजट विधानसभा में पेश किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ऑल्टो कार में सदन पहुँचने की घटना चर्चा में आ गई। बड़े पद पर रहते हुए भी जब मुख्यमंत्री अपनी ऑल्टो कार से बजट सत्र में पहुंचे, तो लोगों ने सवाल उठाया कि क्या उनका ऐसा सस्ता वाहन चलाना उनके पास मौजूद संपत्ति का संकेत है।
मुख्यमंत्री का तीसरा बजट
मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री के रूप में अपना तीसरा बजट पेश किया। ऑल्टो कार से सदन पहुँचते ही उनके ड्राइविंग का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसने जनता के बीच यह सवाल उठा दिया कि आखिर सीएम सुक्खू की वास्तविक संपत्ति कितनी है।
सीएम सुक्खू की संपत्ति का खुलासा
2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए इलेक्शन एफिडेविट के अनुसार, मुख्यमंत्री के पास न तो सोना-चांदी है और न ही कोई पॉलिसी निवेश। उनके अनुसार कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 7,81,89,255 करोड़ रुपये है, जबकि परिवार के बैंक खातों में लगभग 21,52,361 रुपये जमा थे।
मुख्यमंत्री की पत्नी की संपत्ति
साल 2024 में हुए देहरा विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री की पत्नी ने अपना नामांकन दर्ज कराया था। उनके इलेक्शन एफिडेविट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 9.14 करोड़ रुपये है, जिसमें 90.88 लाख रुपये की चल संपत्ति और 8.23 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। इसमें 20.70 लाख रुपये की ज्वेलरी भी शामिल है।
राजनीतिक नजरिया: बीजेपी का निशाना और आम जनता के विचार
आज के समय में जहाँ अधिकांश मुख्यमंत्री महंगी लग्जरी कारों में घूमते हैं, वहीं सीएम सुक्खू की ऑल्टो कार ने चर्चा को हवा दे दी है। बीजेपी ने लगातार आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री केवल सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा करते हैं। आम जनता के भी इस मुद्दे पर अलग-अलग विचार सामने आ रहे हैं।
याद रहे कि जब सुक्खू ने साल 2003 में विधायक के रूप में पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया था, तब भी उन्होंने उसी ऑल्टो कार का इस्तेमाल किया था। शायद इसी कारण उन्हें इस गाड़ी से एक खास लगाव है।
यह भी पढ़ें:
तेलुगु सुपरस्टार के घर पर चोरों की वारदात: करीबी पर भी शक, पुलिस जुटी जांच में
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check