मानसून का मौसम भले ही ठंडक और राहत लेकर आता हो, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, खासतौर पर लैपटॉप के लिए यह समय काफी खतरनाक साबित हो सकता है। एक छोटी सी लापरवाही आपके महंगे डिवाइस को खराब कर सकती है और हजारों रुपये की मरम्मत का खर्च खड़ा कर सकती है। अगर आपका लैपटॉप बारिश में भीग गया है या उस पर पानी गिर गया है, तो घबराने की बजाय इन जरूरी स्टेप्स को फॉलो करें।
1. सबसे पहले लैपटॉप बंद करें
अगर लैपटॉप चालू है और उस पर पानी गिरा है, तो तुरंत शटडाउन करें। पानी और बिजली का मिलन शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ा सकता है, जिससे मदरबोर्ड या स्क्रीन को गंभीर नुकसान हो सकता है।
2. पावर और सभी एक्सेसरीज़ हटाएं
चार्जर, USB, हेडफोन जैसी सभी एक्सटर्नल डिवाइसेज़ को तुरंत डिसकनेक्ट करें। अगर लैपटॉप की बैटरी रिमूवेबल है तो उसे भी निकाल लें।
3. सुखाने की प्रक्रिया शुरू करें
एक साफ सूती कपड़े से लैपटॉप को पोंछें और उसे उल्टा करके किसी सूखी सतह पर रखें ताकि पानी बाहर निकल सके। कम से कम 24 से 48 घंटे तक चालू न करें।
4. हेयर ड्रायर से बचें
लैपटॉप को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर या हीटर का इस्तेमाल ना करें। इससे सर्किट पिघल सकते हैं। नेचुरल हवा या पंखे की मदद सबसे सुरक्षित विकल्प है।
5. चावल या सिलिका जेल का उपयोग करें
लैपटॉप को बंद प्लास्टिक बैग में रखकर उसमें चावल या सिलिका जेल पैकेट डाल दें। ये नमी को सोखने में मदद करता है। कम से कम 48 घंटे तक इसे ऐसे ही रहने दें।
6. खुद खोलने की गलती न करें
अगर आप टेक्निकल नहीं हैं तो खुद लैपटॉप खोलने की कोशिश न करें, इससे वारंटी खत्म हो सकती है और नुकसान बढ़ सकता है।
7. सर्विस सेंटर जरूर जाएं
अगर लैपटॉप में जलने की बदबू आ रही है या ऑन नहीं हो रहा है तो उसे जल्द से जल्द किसी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में दिखाएं।
मानसून में ऐसे बचाएं लैपटॉप
वाटरप्रूफ बैग या स्लीव का इस्तेमाल करें
बाइक या बस में सफर के दौरान प्लास्टिक कवर रखें
लैपटॉप को शरीर के सामने वाले हिस्से में रखें ताकि पानी सीधे न पड़े
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check