लोकसभा चुनाव से पहले जेडीएस राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गया है। जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे।
इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि लोकसभा चुनाव से पहले जेडीएस भाजपा से हाथ मिला सकती है।
जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी और उनके बेटे दिल्ली पहुंचे। कुमारस्वामी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल पर कहा था कि गठबंधन पर चर्चा हो रही है। बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि JDS राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गई हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से गृह मंत्री अमित शाह की मौजदूगी में मुलाकात हुई। मुझे खुशी है कि जेडीएस ने NDA में शामिल होने का फैसला लिया।
– एजेंसी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check