वजन कम करने में नीम की पत्तियां क्यों हैं महत्वपूर्ण, जानिए

वजन को कम करने के लिए ज्यादातर लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को जिम जाना पसंद नहीं होता और वो वजन कम करने के आसान तरीके ढूंढते हैं। अगर आप भी वजन कम करने की सोच रहे हैं तो सप्लीमेंट्स लेने की बजाय आपको प्राकृति तरीके का इस्तेमाल करना चाहिए। आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर वजन कम कर सकते हैं। बास आपको पता होना चाहिए कि इनका इस्तेमाल किस तरीके से करना है। नीम के पत्तों में बहुत से हर्बल गुण होते हैं जो स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करते हैं। आज हम आपको बताएँगे नीम की पत्तियां का कैसे करें सेवन जिससे मिले सेहत को फायदे।

नीम जूस
आप हर रोज नीम के पत्तों का जूस बना कर सेवन करें। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी और इससे आपको कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। नीम का जूस बनाने के लिए आपको 1 किलो नीम की पत्तियां, 5 लीटर पानी और ग्राइंडर की जरूरत होगी।

इसे बनाने के लिए पानी में नीम की पत्तियों को मिला लें। इन्हें रातभर के लिए भिगो गें। सुबह पत्तियों को पानी के साथ ग्राइंडर में पीस लें। इसके बाद मिश्रण को छान लें। अब इसका हर रोज सेवन करें। आप इस साथ पूरे सप्ताह के लिए या फिर हर रोज जूस तैयार कर सकते हैं।

नीम के अन्य फायदे

  • नीम के पत्ते त्वचा से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने में मदद करते हैं।
  • बालों से जुड़ी परेशानियां जैसे डैंड्रफ और स्कैल्प इरिटेशन को आप नीम के पत्तों से दूर कर सकते हैं।
  • नीम के पत्तों का जूस पीने से पेट के कीड़ों को कम करने में मदद मिलती है।
  • दांत के दर्द को कम करने में भी नीम लाभकारी है
  • नीम का सेवन शरीर में ब्लड को साफ करने में भी मदद करता है।
    जानिए डिटॉक्स वॉटर बनाने के विभिन्न तरीके और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ