गर्मियों के मौसम में बेल के शरबत का अधिक सेवन क्यों है खतरनाक, जानिए

गर्मियों के मौसम में बेल का शरबत हमें कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। यह किसी वरदान से कम नहीं है। इसका इस्तेमाल लू से बचने के लिए अक्सर लोग गर्मियों में करते है। कई तरह की दवाइयां बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इससे कईस्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते है। इसमें जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन-सी, बीटा-कैरोटीन, थायमीन पाए जाते हैं। ये हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते है, बेल का शर्बत कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित होता है। आइए जानते हैं, किन लोगों को बेल के शर्बत से दूर रहना चाहिए,

पेट से जुड़ी परेशानियों में

बेल के जूस का अगर अधिक सेवन किया जाए तो ऐसा करने से पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे व्यक्ति को कब्ज की समस्या भी हो सकती है और आपको नुसान पहुंचा सकता है।

सर्जरी के बाद इसका सेवन नुकसानदायक है

आपको बता दें की सर्जरी से पहले और बाद में बेल के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इसे पीते है तो इससे रक्त शर्करा का लेवल बढ़ जाता है। इससे विभिन्न रोगी की परेशानी बढ़ती है।

थायराइड

थायराइड की समस्या से परेशान लोगों को दवा का सेवन कारण पड़ता हैं। अगर बेल का शर्बत का सेवन करते है, तो इससे थायराइड की दवा के साथ रिएक्शन करने के चांसेज ज्यादा होते हैं।

कब्ज

बेल का सेवन पाचन के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर शर्बत को जरूरत से ज्यादा पीते हैं, तो पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इससे अपच, कब्ज जैसी समस्याएं हो जाती हैं।

किडनी स्टोन

जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या होती है, तो इसका सेवन कम ही मात्रा में करें, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है, जो किडनी स्टोन को बढ़ा सकते हैं।

गर्भवती महिलाएं

गर्भवती महिलाओं को बेल के जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसका अधिक सेवन करने से गर्भावस्था में कई समस्याएं आ सकती हैं।

यह भी पढ़े:घर बैठे बैठे ही आपको मिल सकेगा बीएसएनएल का सिम कार्ड, जानें क्या है तरीका