जानिए किन चीजों को खाली पेट खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है, होंगे कई फायदे

ठंड का मौसम आते ही तरह तरह की चीजें खाने का मन अपने आप करने लगता है। खास बात है कि इस मौसम में आपको खाने पीने की चीजों में कई वैरायटी भी मिल जाती है। वैसे तो आपने कई लोगों से ये कहते हुए सुना होगा कि खाली पेट चीजों को नहीं खाना चाहिए। लेकिन क्या आपको ये पता है ठंड में कुछ चीजों को खाली पेट खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। इनके सेवन से आपकी सेहत अच्छी रहेगी साथ ही साथ आप कई बीमारियों से भी बचे रहेंगे। आज हम आपको बताएँगे किन चीजों को खाली पेट खाना सेहत को पहुंचता है लाभ।

रोज खाएं भीगे हुए बादाम

ठंड के मौसम में अगर आपको खुद को बीमार पड़ने से बचाए रहना है तो रोजाना खाली पेट भीगे हुए बादाम खाएं। ये सेहत के लिए अच्छा होता है। इसमें मैगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है। खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से आप सर्दी जुकाम से भी बचे रहेंगे।

भीगे हुए अखरोट
बादाम की तरह अखरोट भी ठंड के मौसम में भिगोकर खाली पेट खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अखरोट में विटामिंस, मिनरल्स, पोटैशियम, फाइबर और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है। भीगे हुए अखरोट खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, बीपी को नियंत्रित करता है साथ ही दिल के लिए भी लाभदायक होता है।

ओट्स खाएं खाली पेट
सर्दियों में शरीर में एनर्जी बनाएं रखने के लिए ओट्स को खाली पेट खाने से फायदा होता है। सर्दियों के मौसम में तुरंत बनाकर गर्म ओट्स खाना स्वाद में भी अच्छा लगता है। इसे आप ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं। खास बात है कि ओट्स में कैलोरी कम होती है और कई पोषक तत्व होते हैं जिसके कारण ये आपके वजन को भी नियंत्रित करने का काम करता है।

पपीता
पपीता को खाली पेट खाना भी सेहत के लिए अच्छा रहता है। ऐसा करने से पेट संबंधी कई समस्याओं से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही ये आपके वजन को कंट्रोल करने में भी कारगर है।

शहद को पीएं गुनगुने पानी के साथ
वैसे तो लोग शहद का सेवन हर मौसम में करते हैं। लेकिन सर्दियों में गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से कई और लाभ होते हैं। सर्दियों में लोगों को ज्यादातर सर्दी जुकाम होने का डर रहता है। ऐसे में शहद आपको उससे बचाए रहेगा। औषधीय गुणों से भरपूर शहद में मिनरल्स, विटामिन्स, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपके वजन को भी कंट्रोल करने का काम करते हैं।

जानिए डायबिटीज मरीजों के लिए कौन से ड्रिंक्स फायदेमंद हैं और कौन से नुकासदेह