बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी सुपरहिट फिल्म पति पत्नी और वो के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। साल 2019 में प्रदर्शित फिल्म पति पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आई थी। चर्चा है कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म पति पत्नी और वो के सीक्वल के लिए हामी भर दी है। सीक्वल की स्क्रिप्ट पहले ही फाइनल हो चुकी है। कहा जा रहा है कि कार्तिक को ‘पति पत्नी और वो 2’ की पटकथा बहुत पसंद आई है।
‘पति पत्नी और वो’ के सीक्वल का निर्माण भूषण कुमार और जूनो चोपड़ा करेंगे। वहीं इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे। मूवी के ‘पत्नी’ और ‘वो’ को अभी फाइनल किया जाना बाकी है। 2019 में आई कार्तिक की ये मूवी इसी नाम की 1978 की फिल्म का रीमेक थी।
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी
कार्तिक आर्यन आने वाले समय में हॉरर-कॉमेडी मूवी ‘भूल भुलैया 3’ में दिखाई देंगे। इसमें वो रूह बाबा का किरदार प्ले करते दिख सकते हैं। इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली इस हॉरर-कॉमेडी में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिकाएं निभाएंगी। इस फिल्म के बाद ही ‘पति पत्नी और वो’ के सीक्वल पर काम शुरू होगा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check