जानिए मेटाबॉलिज्म क्या है और कैसे बढ़ाएं इसे आसानी से

आजकल मोटापा और बढ़ता वजन एक गंभीर समस्या बन गई है। मोटापे के कारण डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी कई बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। कमजोर मेटाबॉलिज्म की वजह से कई लोग वजन कम करने की कोशिशों के बावजूद असफल हो जाते हैं।

मेटाबॉलिज्म क्या होता है?
मेटाबॉलिज्म या चयापचय वह प्रक्रिया है जिसमें आपका शरीर खाने से मिले पोषक तत्वों को ऊर्जा में बदलता है। सरल भाषा में, मेटाबॉलिज्म आपके भोजन को पचाकर उसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और मिनरल्स में तोड़ता है और फिर ऊर्जा के रूप में उपयोग करता है। यह प्रक्रिया शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण और स्वास्थ्य बनाए रखने में भी मदद करती है। इसलिए, तेज मेटाबॉलिज्म आपके वजन को नियंत्रित रखने और हेल्दी रहने के लिए बहुत जरूरी है।

मेटाबॉलिज्म कब होता है कमजोर?
जब आपकी जीवनशैली अनियमित हो, गलत खानपान करें, नींद पूरी न हो, अधिक शराब का सेवन हो, लगातार तनाव या स्ट्रेस में रहें, पाचन सही न हो और आप एक्सरसाइज न करें तो आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इससे शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है और वजन बढ़ने लगता है।

स्लो मेटाबॉलिज्म को कैसे बढ़ाएं?
जंक फूड से बचें: तले-भुने और कैलोरी से भरपूर जंक फूड से दूरी बनाएं। जरूरत से ज्यादा खाना भी मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है।

रोज एक्सरसाइज करें: दिन में कम से कम 1 घंटे टहलें, रनिंग या एरोबिक्स करें। एक्सरसाइज से मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

अच्छी नींद लें: रोजाना 7-8 घंटे की नींद पूरी करें। नींद पूरी होने से मेटाबॉलिज्म बेहतर काम करता है।

हेल्दी डाइट अपनाएं: प्रोटीन युक्त आहार, ताजे फल, मछली, अंडा, नट्स, साबुत अनाज और सीड्स का सेवन बढ़ाएं। ग्रीन टी पीना भी फायदेमंद है।

पर्याप्त पानी पिएं: दिन भर खूब पानी पीना मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें:

खाने को ही नहीं शरीर को भी बेहतर बनाता है प्याज़,जानिए खाने का तरीका