महाराष्ट्र में पांचवे चरण के लिए हो रहे मतदान के लिए जानें मुंबई की 6 सीटों का हाल

आज के दिन महाराष्ट्र में लोकसभा इलेक्शन के पांचवे चरण के चुनाव को आज आयोजित किया गया है। इसमें आज 13 सीटों पर लोग अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे।आपको बता दे की यहां महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक कितना मतदान को लेकर कुछ आंकड़े सामने आ चुके हैं. हाल ही के चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में अभी तक 6.33 फीसदी तक मतदान हो चुके है. आज के दिन मुंबई में भी वहां की छह सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है।चुनाव आयोग के आंकड़ों को अनुसार मुंबई की छह सीटों पर वोटिंग के लिए सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा वोट मुंबई साउथ सेंट्रल सीट पर डाले गए हैं और सबसे मुंबई साउथ सीट पर सबसे कम मतदान हुआ है।

मुंबई की नॉर्थ सीट पर सुबह 9बजे तक 6.19 फीसदी, मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट पर 6.01 फीसदी, मुंबई की नॉर्थ ईस्ट सीट पर 6.83 फीसदी, मुंबई की नॉर्थ वेस्ट सीट पर 6.87 फीसदी, मुंबई की साउथ सीट पर 5.34 फीसदी और मुंबई की साउथ सेंट्रल सीट पर 7.79 फीसदी तक मतदान हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में मुंबई की 6 सीटों के अलावा भिवंडी में भी 4.86 फीसदी, डिंडौरी में 6.40 फीसदी, कल्याण में 5.39 फीसदी, नासिक में 6.45 फीसदी, पालघर में 7.95 फीसदी और ठाणे में 5.67 फीसदी मतदान हो चुके है।

मुंबई उत्तर सीट की बात करें तो यहां से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया गया है। पीयूष गोयल यहां से पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले है। इस बार पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार भूषण पाटिल से होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल शेट्टी 2014 और 2019 दोनो ही सत्रों में मुंबई उत्तर से चुनाव जीते थे। भाजपा नेता पीयूष गोयल मुंबई क्षेत्र की छह सीटों पर सबसे अमीर उम्मीदवार माने जा रहे हैं. अभी तक उनके पास 110 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है.महाराष्ट्र की 13 सीटों पर जो राजनीतिक दल चुनाव लडेंगे उनमें से प्रमुख बीजेपी, शिवसेना, शिवसेना ऑल इंडिया, मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, वंचित बहुजन अघाड़ी और कांग्रेस शामिल हैं.

यह भी पढ़े:हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह से ईरान के राष्ट्रपति की मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक