अदरक के अधिक सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव, जानें

अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होती है, ठंड के मौसम में हम में से अधिकतर लोग अदरक का सेवन करते है। इसका इस्तेमाल हम अपने खाना पकाने में और चाय बनाने में करते हैं।जब कभी हमारे गले में खराश होती है तब भी हम इसका इस्तेमाल करते है, ये फेक में खराश और खांसी के लिए फायदेमंद होती है। हमारे शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में अदरक का सेवन बेहद असरदार माना गया है। लेकिन क्या आप जानते है यह गुणकारी अदरक का अगर ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो ये सेहत पर विपरीत प्रभाव डालती है। इसके बहुत से साइड इफेक्ट हमें देखने को मिलते है, जो अदरक का ज्यादा सेवन गर्मी में बीमार बना सकता है। आइए जानते हैं अदरक के साइड इफेक्ट के बारे में,

आंतों में समस्या

अगर आप खाली पेट अदरक की चाय का सेवन करते है तो इसे पीने से गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल या आंतों की समस्या होने का खतरा रहता है। कुछ लोग चाय में अदरक की अधिक मात्रा का इस्तेमाल करते है या यूं कह लें की उन्हें स्ट्रॉन्ग चाय पीना पसंद होता है,  इससे उन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

गर्भवती महिला

गर्भवती महिलाओं को ज़्यादा अदरक की चाय का सेवन उनके और गर्भ के शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। अदरक के अधिक सेवन से गर्भवती महिलाओं के पेट में दर्द के साथ कॉन्ट्रेक्शन भी होने का खतरा हो सकता है।

शुगर के रोगी

अदरक का सेवन अधिक करने से ब्लड शुगर पर भी असर पड़ता है।यह इस लेवल को भी कम कर देता है। जिन व्यक्तियों का शुगर लेवल सामान्य से कम रहता है, उन लोगों को अदरक के ज़्यादा सेवन से दूर रहना चाहिए। इसका अधिक सेवन से हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति पैदा कर सकता है।

सीने में जलन

चाय में अदरक की वजह से चाय का स्वाद  बढ़ जाता है और जिसके साथ ही पाचन भी दुरुस्त रहता है।  चाय में अधिक अदरक का इस्तेमाल सीने में जलन पैदा कर सकता है। पेट में जलन की शिकायत होने लगती है और हाज़मा खराब हो जाता है।

यह भी पढ़े:क्या आप भी करते है हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल, तो हो जाए सावधान