सब्जी में प्याज का होना अनिवार्य सा लगता है क्योंकि प्याज न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत दिलाता है। प्याज में मौजूद बायोएक्टिव तत्व शरीर के विभिन्न अंगों के कार्यों को बेहतर बनाते हैं और कोशिकाओं के विकास में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले सल्फर और जिंक कंपाउंड कई बीमारियों से बचाव में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं प्याज आपके शरीर के किन अंगों के लिए फायदेमंद है।
प्याज खाने के फायदे और इससे दूर होने वाली बीमारियां
लिवर के लिए फायदेमंद:
प्याज लिवर के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें मौजूद सल्फर युक्त कंपाउंड लिवर की सूजन को कम करते हैं और लिवर सेल्स के कामकाज को बेहतर बनाते हैं। NIH की रिपोर्ट के अनुसार, प्याज फैटी लिवर की समस्या को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, प्याज में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स फैट लिपिड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं, जिससे लिवर स्वस्थ रहता है।
आंतों के लिए फायदेमंद:
प्याज आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। यह प्रीबायोटिक्स की तरह काम करता है, जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया (गुड बैक्टीरिया) को बढ़ावा देते हैं। इससे छोटी आंत का फंक्शन बेहतर होता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है। प्याज में मौजूद फ्रूक्टेंस (fructans) आंतों की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और पेट की समस्याओं से राहत देते हैं।
यह भी पढ़ें:
क्या आप भी दिन में कई बार ब्लैक कॉफी पीते हैं? जानिए इसके खतरे और साइड इफेक्ट्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check