जानिए रोजाना गुड़ खाने से शरीर को होने वाले लाभ

आयरन से भरपूर स्वादिष्ट गुड़, सेहत के लिए किसी चमत्कार से कम नही है, सर्दी हो या फिर गर्मी इसका सेवन हमें अवश्य करना चाहिए क्यूंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्त्व हमें कई बीमारियों से बचाते हैं, हमें इसका उपयोग सामान्य चीनी के विकल्प के रूप में करना चाहिए। इम्यूनिटी की बात करें या फिर वजन घटाने की गुड़ का सेवन दोनों ही स्थिति में लाभकारी है। गुड़ को प्राकृतिक स्वीटनर भी कहा जाता है, अक्सर देखा गया है कुछ लोग भोजन के बाद मीठा खाना पसंद करते है जिसके लिए गुड़ एक अच्छा विकल्प है। गुड़ गन्ने के रस से प्राप्त किया जाता है। गुड़ में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन बी12, फोलेट, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे कई तरह के पदार्थ पाए जाते हैं। इसमें वसा की मात्रा अनुपस्थित होने के कारण गुड़ वजन घटाने में भी मदद करता है।

गुड़ के फायदे:
गुड़ को प्राकृतिक शर्करा भी कहा जाता है। इसका प्रयोग हम सभी अपनी रसोई में करते है आयरन से भरपूर गुड़ शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में प्रमुख योगदान रखता है, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व संक्रमण से लड़ते हैं।

इम्युनिटी पावर

गुड़ का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे हमें अन्य रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। गुड़ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और जिंक पदार्थ पाए जाते हैं। गुड़ रक्त में हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। इसके प्रयोग से इम्यूनिटी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है , इससे शरीर में संक्रमण एवं अन्य बीमारियां होने की आशंका न के बराबर हो जाती है।

कब्ज की समस्या
गुड़, पाचन एंजाइम को सक्रिय कर पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाता है, जिससे पेट में कब्ज की समस्या नहीं होती है। नियमित भोजन के बाद गुड़ का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है।यह हमारे हाजमें को ठीक रखती है।

डिटोक्सिफिकेशन
यह लिवर के द्वारा हानिकारक विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। यह नेचुरल तरीके से शरीर के क्लीन्ज़र के रूप में भी उपयोग किया जाता है।

वजन नियंत्रण
पोटैशियम का अच्छा स्रोत होने के कारण इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित करता है। इसके अलावा मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। पाचन के लिए गुड़ को अच्छा माना गया है। साथ ही इसका प्रयोग वजन के नियंत्रण में भी किया जाता है।