कैसे गुनगुना पानी से करें मोटापा घटाने की प्रक्रिया को आसान, जानिए

मोटापा या वजन बढ़ना किसी मुसीबत से कम नहीं। खराब लाइफस्टाइल और गलत खाने-पानी की आदत के चलते बहुत से लोग वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ लोगों को समझ ही नहीं आता कि वो किस तरह अपने बढ़ते वजन पर काबू पाएं। जिम जाकर वर्कआउट करना एक विकल्प हो सकता है। लेकिल, बहुत से लोगों को इसके लिए समय निकाल पाना मुश्किल होता है। ऐसे में वो चाहते हैं कि कोई ऐसी तरकीब मिल जाए, जिससे बिना किसी मेहनत के वजन कम किया जा सके। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आप सिर्फ गुनगुना पानी पीकर अपना मोटापा आसानी से कम कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे मोटापा कम करने के लिए गुनगुना पानी के फायदे और तरीके।

गुनगुना पानी पीने से कैसे कम होता है वजन?
पानी शरीर के पोषक तत्वों को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है और टॉक्सिक वेस्ट को बाहर निकालता है। साथ ही ये पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि गरम पानी पीने से कुछ किलो वजन कम करने में मदद मिल सकती है। गरम या गुनगुना पानी रोजाना सुबह या दिन भर पीने से वजन घटाने की प्रक्रिया में मदद मिल सकती है।

वजन घटाने में क्यों फायदेमंद है गुनगुना पानी?
पानी पीने से खाएंगे कम
जब बात आए वजन बढ़ने की, तो कई लोगों का कहना होता है कि ज्यादा खाने से वजन बढ़ने लगता है। अगर आपको भी एक बार में ज्यादा खाने की आदत है और आपको बार-बार भूख लग रही है, तो पानी पीना अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप खाने से पहले ज्यादा पानी पी लेते हैं, तो आपकी भूख दब जाएगी और आप एक बार में ज्यादा नहीं खाएंगे। आप चाहें तो वजन कम करने के लिए गुनगुना पानी भी खाने के पहले पी सकते हैं। ऐसा करने से आप मोटापा कम कर सकते हैं।

नेचुरल तरीके से करे वजन कम
पानी में कैलोरी नहीं होता, यही वजह है कि अगर आप एक दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीते हैं तो इससे आपको फायदा मिलता है। गर्म पानी शरीर से फैट को कम करता है और वजन घटाने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे कैलोरी तेजी से कम होती है और एनर्जी भी बढ़ती है। सोडायुक्त पेय पदार्थ, चाय और कॉफी आपको हाइड्रेट तो रखते हैं, लेकिन इन्हें पीने से आपका वजन बढ़ सकता है। वजन तभी घटेगा, जब आप सादा गुनगुना पानी पिएंगे।

फैट होता है कम
शरीर में ज्यादा फैट होना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप कम पानी पीते हैं, तो इससे किडनी और लीवर पर असर पड़ता हैं। किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालती है, तो लीवर भी कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। अगर शरीर को भरपूर मात्रा में पानी नहीं मिलता है, तो किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती। ऐसे में शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है।

इस तरह से पिएं गुनगुना पानी

  • सुबह पिएं खाली पेट गर्म या गुनगुना पानी।
  • एक्सरसाइज करते हैं या जिम जाते हैं, तो इन्हें करने से पहले एक से दो गिलास पानी पिएं।
  • तीनों वक्त खाना खाने के पहले गुनगुना पानी का सेवन करें, ताकि आपकी भूख कम हो।
  • खाने के पहले और खाने के बाद भी गुनगुना पानी पिएं।
  • रात को सोने से कुछ घंटे पहले गुनगुना पानी पिएं।
  • एक दिन में 1000 कैलोरी बर्न करनी हैं तो बस फॉलो करें ये 5 चीजें, पेट की चर्बी हो जाएगी कम
    इन्हें भी मिलाकर पी सकते हैं गुनगुना पानी
  • बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ज्यादा पानी पीने का मन नहीं करता और गुनगुना पानी तो बहुत कम लोग ही पीना पसंद करते हैं। इसके लिए हम नीचे आपको ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिससे गनगुना या गर्म पानी में स्वाद भी आ जाए और वजन भी कम हो जाए।

वजन कम करने के लिए गर्म पानी में मिलाएं ये चीजें

  • गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं।
  • चाहें तो नींबू भी मिलाकर पी सकते हैं।
  • ग्रीन टी पीना बेस्ट होगा।
  • जीरे की चाय पिएं।
  • नींबू की चाय पी सकते हैं।
  • अजवाइन की चाय भी बेहतर विकल्प है।
  • फलों-सब्जियों से तैयार डिटॉक्स ड्रिंक पिएं।
  • सब्जियों का जूस या सूप भी पी सकते हैं।

रोजाना अपने आहार में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, पेट को स्वस्थ रखने के लिए