करी पत्ते को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह हेयर फॉल को कम करता है, सफेद बालों को रोकता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ता सिर्फ बाल और त्वचा के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी कई परेशानियों में भी लाभकारी है?
करी पत्ता सिरदर्द में आराम देता है, ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है। आइए जानते हैं करी पत्ता खाने के क्या-क्या फायदे हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करें।
करी पत्ते के लाभ और उपयोग:
1. मतली में आराम
करी पत्ता पाचन के लिए बेहद लाभकारी है। अगर आपको मतली हो रही हो तो 6 ताजा करी पत्तों को धोकर सुखा लें। फिर आधा चम्मच घी में हल्का भूनकर ठंडा करके खाएं। इससे मतली कम होगी और पाचन ठीक रहेगा।
2. दस्त में राहत
करी पत्तों में ऐसे तत्व होते हैं जो दस्त को रोकते हैं। करी पत्तों का पेस्ट बनाकर खाएं या पत्तों का रस पी सकते हैं। एक अन्य तरीका है करी पत्ते का पेस्ट छाछ में मिलाकर पीना, जिससे दस्त में आराम मिलता है।
3. डायबिटीज़ कंट्रोल में मददगार
करी पत्ता शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह नेचुरल तरीके से इंसुलिन के स्तर को बढ़ाकर शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। आप करी पत्ते की चटनी बना सकते हैं और इसे खाने के साथ या रोटी रोल में मिला कर खा सकते हैं।
4. मुँह के छालों का इलाज
मुँह के छालों से राहत पाने के लिए 10-12 करी पत्तों को एक गिलास पानी में उबालें जब तक पानी आधा न हो जाए। इस पानी को पीने से छाले जल्दी ठीक होते हैं। आप करी पत्ता पाउडर को शहद में मिलाकर सीधे छालों पर भी लगा सकते हैं।
5. सिरदर्द में आराम
करी पत्ते का पेस्ट बनाकर उसमें खट्टी छाछ मिलाएं। इसे सिर पर लगाएं और सूखने दें। बाद में अच्छे से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से सिरदर्द में राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check