जानिए पीलिया के लिए घरेलू उपचार

गर्मी का मौसम की मौसम की वजह से इम्यूनिटी कमजोर होती है और बैक्टियरल इन्फेक्शन की वजह से बहुत से लोग पीलिया की चपेट में आ जाते हैं। बैक्टिरियल इंफेक्शन और खानपान की लापरवाही की वजह से पीलिया बहुत ही खतरनाक रूप ले सकती है। सही इलाज और खानपान के इस बीमारी में मदद कर सकता है। मौसम बदलने के बाद अच्छा तो लगता है पीलिया ये बेहद खतरनाक बीमारी है, इसके लक्षण में जैसे बुखार आना, त्वचा का पीला होना, पेट दर्द, भूख न लगने बहुत से लक्षण नजर आते हैं।बदलता हुआ मौसम अपने साथ कई खतरनाक बीमारियां लेकर आता है। जानिए पीलिया के घरेलू उपचार

गन्ने के रस

गन्ने के रस का सेवन, पीलिया की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, ये लिवर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। यह लिवर फंक्शन में सुधार करने में मदद करता है। यह बिलिरुबिन का लेवल संतुलित रखने में मदद करता है।

आंवला

आंवला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं, यह लिवर को नुकसान से बचाने में मदद करता है। लिवर के कार्यप्रणाली को अच्छा बनाने में मदद करते हैं। आंवला को काटकर, मिक्सी में पीस लें और इसका रस निकाल लें। इसका सेवन करने से पीलिया के रोग में लाभ मिलता है।

नींबू

नींबू में विटामिन सी और सिट्रिक एसिड पाया जाता हैं, यह शरीर में पाया जाने वाले हानिकारक पदार्थों और एक्स्ट्रा बिलीरुबिन को बाहर निकलने में मदद करती हैं। इसका सेवन, पीलिया के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। दिन में तीन से चार बार नींबू पानी का सेवन करने से लाभ मिलता हैं।

मूली पत्ते

पीलिया से निजात पाने के लिए, मूली के पत्तों का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता हैं। यह लिवर को मजबूत बनाने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। मूली के पत्तों को पीसकर, रस निकाल लें। इस रस का सेवन करने से पीलिया में राहत मिलती है।

पपीता

पपीता, पीलिया के लिए फायदेमंद होता है। पपीते का सेवन, लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके पत्तों का पेस्ट, शहद के साथ लेने से पीलिया के लक्षणों को कम हो जाते है।

यह भी पढ़े:आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की अनुपस्थिति में रेवन्ना की मां कोर्ट लेकर पहुंची जमानत याचिका