लिवर की क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक चमत्कारिक नुस्खे जानिए

लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर करता है और पोषक तत्वों को अवशोषित करके करने में मदद करता हैं। लिवर को हेल्दी रहने से पूरा शरीर ठीक से काम करता है और शरीर स्वस्थ रहता है। कई बार खराब खानपान की वजह से यह प्रभावित होता है और बीमारियां लगने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता हैं। लंबे समय तक खराब खाने की वजह से लिवर संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं। जैसे लिवर सिरोसिस, फैटी लीवर, लीवर इंफेक्शन और हेपेटाइटिस। लिवर को हेल्दी रखने के लिए स्वस्थ खानपान का सेवन करना चाहिए। बाहर का ज्यादा खाने और तले हुए खाने की वजह से लिवर की सेहत प्रभावित होती है। स्वस्थ खानपान के सेवन से इसको स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। आज हम आपको बताएंगे लिवर को स्वस्थ कैसे रख सकते।

नींबू
नींबू शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होने के साथ शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर होते हैं। इसके सेवन से लिवर डिटॉक्स होता है और कई बीमारियां भी दूर होती है। इसका सेवन करने के लिए हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर इसको लें। यह ब्लड का पीएच स्तर को भी मैंटेन करता है।

फल
फल शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। फलों के सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। फलों के सेवन से लिवर डिटॉक्स भी होता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए मौसमी फलों को डाइट में शामिल करें। फलों में मौजूद एंजाइम लिवर की कार्यक्षमता में सुधार करते हैं।

 

अखरोट
अखरोट के सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। अखरोट में पाए जाने वाला अमीनो एसिड लिवर को हेल्दी रखता है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में अखरोट खाने से हमारे लीवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। अखरोट खाने से फैटी लीवर रोग को दूर करने में मदद मिलती है।

लहसुन
पोषक तत्वों से भरपूर लहसुनलिवर को हेल्दी रखता है। यह शरीर में एंजाइमों को सक्रिय करने में मदद करता है और लिवर को डिटॉक्स करता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।

अदरक
अदरक शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद फाइब्रोसिस और एनएफडीएल तत्वफैटी लिवर की समस्या को दूर करने में मदद करता है। अदरक के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होता हैं। इसके सेवन से लिवर डिटॉक्स होता है।

आयुर्वेद के अनुसार लिवर को हेल्दी रखने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।

जानें कैसे दही और किशमिश आपकी सेहत को बनाएं मजबूत