पेरिस, पांच अगस्त (भाषा) भारत की किरण पहल मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के रेपेचेज चरण में अपनी हीट में छठे स्थान पर रहने के बाद फाइनल से बाहर हो गयी।
सोमवार को अपना 24वां जन्मदिन बनाने वाली किरण ने अपनी हीट में 52.59 सेकेंड के समय के साथ छह खिलाड़ियों में आखिरी पायदान पर रही। वह कुल 26 खिलाड़ियों में 23वें स्थान पर रही।
रेपेचेज दौर की चार हीट में प्रत्येक में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों के अलावा सर्वश्रेष्ठ समय निकालने वाली दो अन्य ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
किरण ने जून में राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 50.92 सेकंड का समय निकालकर पेरिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई किया था।
वह ओलंपिक मे हालांकि इस प्रदर्शन को दोहराने में विफल रही। इससे पहले सोमवार को वह 52.51 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में सातवें पायदान पर थी।
यह भी पढ़े :-
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check