गायिका खुशबू तिवारी केटी और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का देवी गीत ‘काथी के रे ककही शीतली मइया’ रिलीज हो गया है।
खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी का देवी गीत ‘काथी के रे ककही शीतली मइया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।इस देवी गीत को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा, ‘कथि के रे ककही शीतली मइया’ मेरे दिल के बहुत करीब है। शारदीय नवरात्र का समय भक्तिमय ऊर्जा से भरा होता है, और इस गीत के माध्यम से मैंने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने की कोशिश की है। यह गीत हर उस भक्त के लिए है जो मां के चरणों में अपना समर्पण अर्पित करता है। मुझे उम्मीद है कि यह गीत श्रोताओं के दिलों में बसेगा और उनकी आस्था को और मजबूत करेगा।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत ‘काथी के रे ककही शीतली मइया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को खुशबू तिवारी केटी ने भक्ति भाव में गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने माता की भक्तिमय अदाकारी की है। इस गाने के गीतकार यादव राज हैं, जबकि संगीतकार डीपी यादव हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
यह भी पढ़े :-
आयुर्वेद के अनुसार बुखार में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो लंबी चलेगी बीमारी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check