रीठा न सिर्फ बालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि आपकी सेहत और स्किन की देखभाल में भी कमाल का काम करता है। आयुर्वेद में रीठा को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, रीठा का सही उपयोग करने से कई गंभीर समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।
✔️ रीठा से होने वाले कमाल के फायदे:
1. माइग्रेन में राहत:
अगर आपको माइग्रेन की परेशानी रहती है तो रीठा के रस की 1-2 बूंद नाक में डालने से आराम मिल सकता है।
2. खांसी और कफ से छुटकारा:
एक ग्राम रीठा पाउडर और 2 ग्राम त्रिकटु चूर्ण को 50 मि.ली. पानी में मिलाकर एक शीशी में भर लें। रोज़ सुबह खाली पेट इस मिश्रण की 4 बूंद नाक में डालें — खांसी और कफ में राहत मिलेगी।
3. दांतों के लिए फायदेमंद:
रीठा को दंतमंजन के रूप में इस्तेमाल करने से मसूड़े मज़बूत होते हैं और मुंह की दुर्गंध से छुटकारा मिलता है।
4. अस्थमा में राहत:
अस्थमा के मरीज रीठा के फल को पीसकर उसकी सुगंध लें। इससे सांस लेने में राहत मिल सकती है।
5. आंखों की देखभाल:
रीठा को पानी में उबालें और उस पानी से आंखें धोएं। इससे आंखों की जलन और संक्रमण में राहत मिलती है।
6. दस्त में कारगर:
100 मि.ली. पानी में लगभग 4 ग्राम रीठा मथकर पीने से दस्त और पेट से जुड़ी परेशानियों में आराम मिलता है।
7. स्किन और बालों के लिए बेहतरीन:
रीठा बालों को नैचुरली क्लीन और मजबूत बनाता है। इसके शैम्पू या पेस्ट से बाल धोने पर डैंड्रफ और झड़ने की समस्या कम होती है। साथ ही, रीठा स्किन को भी क्लियर और सॉफ्ट बनाता है।
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check