दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके इतने जोरदार थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में भूकंप का असर देखा गया। अगर आप जानना चाहते हैं कि दुनियाभर में कब, कहां और कितना तीव्र भूकंप आया है, तो सरकारी वेबसाइटों पर इसकी सटीक जानकारी उपलब्ध होती है। यहां हम आपको दो प्रमुख सरकारी वेबसाइटों के बारे में बता रहे हैं, जहां से आप भूकंप से जुड़ी हर जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
1. USGS वेबसाइट
यह वेबसाइट दुनियाभर में आने वाले भूकंपों की सटीक जानकारी देती है और रियल-टाइम अलर्ट जारी करती है। इस वेबसाइट पर भूकंप प्रभावित क्षेत्रों को मैप के जरिए समझा जा सकता है।
इसमें भूकंप का समय, स्थान और असर दिखाया जाता है।
भारत की लोकेशन पर टैप करके भूकंप की पूरी डिटेल प्राप्त की जा सकती है।
यह एक विश्वसनीय वेबसाइट है, जिसकी जानकारी पर भरोसा किया जा सकता है।
2. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS)
यह भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट है, जो भारत और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले भूकंपों की जानकारी प्रदान करती है।
इसमें मैप पर भूकंप प्रभावित क्षेत्रों को अलग-अलग रंगों से दर्शाया जाता है।
लाल रंग – पिछले 24 घंटों में आए भूकंपों के लिए।
ऑरेंज रंग – 1 से 7 दिनों के भीतर आए भूकंपों के लिए।
ग्रीन रंग – पुराने भूकंपों के लिए।
दिल्ली-एनसीआर भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र
गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली भूकंप के प्रति संवेदनशील इलाकों में शामिल है। यह भूकंप के जोन-4 में आती है, जहां झटकों की तीव्रता अधिक हो सकती है। ऐसे में भूकंप संबंधी जानकारी के लिए उपरोक्त वेबसाइटों पर नजर बनाए रखना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:
महिलाओं के लिए अलर्ट! गर्भनिरोधक गोलियों से हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं