तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गुरुवार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है के. कविता को ईडी की तरफ से गिरफ्तार किए जाने के बाद से अभी तिहाड़ जेल में हैं। सीबीआई ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया। ऐसा बताया जा रहा है की उनको गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के राऊज एवेंयू कोर्ट में पेश करने की योजना है।
इससे पहले सीबीआई अधिकारियों ने अदालत से अनुमति पूछताछ के लिए अनुमति ली थी। अब इसके बाद जेल के अंदर ही के. कविता से पूछताछ की गई थी। के. कविता के साथ सह-आरोपी के फोन से पाए गए व्हाट्सएप चैट और भूमि सौदे को लेकर उससे जुड़े दस्तावेजों और जानकारी को इकट्ठा करने के बारे में पूछताछ की गई थी। इन पर यह आरोप है कि आम आदमी पार्टी को आबकारी नीति में बदलाव के लिए 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी।बीआरएस नेता के कविता को सीबीआई ने गुरूवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से सम्बन्धित मामले गिरफ्तार किया है। के. कविता को प्रवर्तन निदेशालय ने बीते 15 मार्च को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में हैं। CBI ने के कविता को वहीं से गिरफ्तार किया।
इन पर आरोप लगाया है की कविता ने अपने ही आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर साजिश रची थी। दिल्ली शराब नीति में लाभ पाने के लिए आप पार्टी के नेताओं को करीब 100 करोड़ रुपये का रिश्वत दिया गया। जैसा की आपको पता है की दिल्ली में शराब नीति मामले में ईडी देशभर में 245 से भी ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है और इसमें कई अन्य आप नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया है जिनमे से मनीष सिसोदिया, संजय सिन्हा और विजय नायर समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check