पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को तबीयत बिगड़ जाने पर उदयपुर में महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री कटारिया की गुरुवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके सीने में दर्द की शिकायत के बाद रात सवा 11 बजे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
जहां उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के आईसीयू में रखा गया है। उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैै उनका बीपी बढ गया था। एमबी हास्पिटल के अधीक्षक डॉ. आर एल सुमन ने अस्पताल पहुंचकर श्री कटारिया के स्वास्थ्य की जानकारी ली। गौरतलब है कि श्री कटारिया गत 16 अगस्त से उदयपुर के प्रवास पर है।
यह भी पढ़े :-
दुनिया के किसी भी देश में संकट आए तो सबसे पहले भारत बढ़ाता है मदद का हाथ : मोदी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check