श्री गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को पंजाब के 37वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नाग्गू ने पंजाब राज भवन में श्री कटारिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी उपस्थित थे।
श्री कटारिया ने हिंदी में शपथ ली। उन्होंने हलफ़ दस्तावेज़ पर दस्तखत किए, जिस पर मुख्य न्यायाधीश के भी हस्ताक्षर थे। बाद में श्री कटारिया ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर प्रभार लेने के लिए अलग-अलग प्रभार रिपोर्टों पर दस्तखत किए।
यह भी पढ़े :-
चुनौतियों से भरा रहा पुरोहित का कार्यकाल, कटारिया के सामने भी होंगी वही चुनौती
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check