युवा गोल्फर कार्तिक सिंह रविवार को यहां ‘एशिया-पैसिफिक एमेच्योर चैंपियनशिप (एएसी) 2024 ’ में 18वें स्थान पर शीर्ष भारतीय बनकर उभरे।
चौदह साल के कार्तिक पिछले साल एएसी में कट हासिल करने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बने थे। उन्होंने चार दौर में 71, 67, 72 और 70 के कार्ड के साथ कुल पार 280 का स्कोर किया।
कट हासिल करने वाले अन्य दो भारतीयों ने अंतिम दौर में अच्छा प्रदर्शन किया। कृष्णव निखिल चोपड़ा ने तीन अंडर 67 जबकि रक्षित दहिया ने इवन पार 70 का कार्ड खेला। यह दोनों एक समान छह ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 37वें स्थान पर रहे।
यह भी पढ़े :-
क्या आपको भी लगती है ज्यादा भूख? जानें इसके कारण, हो सकता है प्री-डायबिटीज
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check