बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री ले ली है और अब लगातार लोकसभा इलेक्शन को लेकर रैलियां कर रही हैं. एक्ट्रेस को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी से टिकट दिया है जो कि कंगना का होमटाउन भी है. अब एक्ट्रेस की एक रैली के दौरान दी गई स्पीच वायरल हो रही है जिसमें वो खुद को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से कंपेयर करती सुनी जा सकती हैं.
कंगना रनौत स्पीच में कहती हैं- ‘सारा देश हैरान है कि वो कंगना, चाहे राजस्थान चली जाऊ, चाहे मैं पश्चिम बंगाल चली जाऊं, चाहे मैं दिल्ली चली जाऊं, चाहे मैं मणिपुर चली जाऊं, ऐसा लगता है कि मानो इतना प्यार और इतना सम्मान, मैं दावे से कह सकती हूं कि अमिताभ बच्चन जी के बाद अगर आज किसी को इंडस्ट्री में मिलता है तो वो मुझे मिलता है.’
कंगना रनौत की इस स्पीच पर सोशल मीडिया उनकी खूब खिल्ली उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ’15 फ्लॉप फिल्मों के बाद अमिताभ ने एक सोलो हिट ‘जंजीर’ दी, उन्होंने एक सोलो हिट के बाद 15 फ्लॉप फिल्में दीं, इसलिए वह फ्लॉप फिल्मों की संख्या के आधार पर अपनी तुलना अमिताभ से कर रही हैं, जो कि 15 है.
इसके अलावा एक यूजर ने लिखा- ‘कंगना से अच्छा मनोरंजन करने वाला कोई राजनेता नहीं है इसका ज्ञान और ओवर कॉन्फिडेंस कहां से आता है मुझे समझ नहीं आता.’
फिल्म क्रिटिक केआरके ने भी कंगना को ट्रोल कर डाला. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन साहब के बाद आदर सिर्फ कंगना दीदी को मिलता है.सच में? ये कबसे हुआ.’
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check