उत्तर प्रदेश में 76वां जिला बनेगा कल्याण सिंह नगर!

उत्तर प्रदेश में जल्द ही एक नया जिला बनाया जा सकता है, जिसका नाम कल्याण सिंह नगर रखा जाएगा। यह राज्य का 76वां जिला होगा और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की स्मृति में उनका नाम रखा जाएगा।

नया जिला अलीगढ़ और बुलंदशहर के कुछ हिस्सों से बनाया जाएगा, जिसमें अलीगढ़ की अतरौली और गंगीरी तहसील तथा बुलंदशहर की डिबाई तहसील शामिल होंगी। यह कदम कल्याण सिंह की जन्मभूमि मढ़ौली को केंद्र में रखते हुए उठाया जा रहा है।

प्रस्ताव की पहल उनके पुत्र और पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने की थी। राजस्व परिषद ने औचित्यपूर्ण रिपोर्ट मांगी है। मंजूरी मिलने पर नया जिला 2026 तक अस्तित्व में आ सकता है।