RF स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘वॉर 2’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में एक तरफ जहां बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन हैं, वहीं दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR हैं, जो पहली बार बॉलीवुड की किसी मेजर फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होगी, जिसमें दोनों सितारों के बीच जबरदस्त फेस-ऑफ और डांस कॉम्पिटीशन तक दिखेगा।
फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अयान मुखर्जी ने संभाली है और यह फिल्म YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले ही पठान और टाइगर जैसे किरदार लोकप्रिय हो चुके हैं।
कितना है NTR का स्क्रीन टाइम?
हाल ही में फिल्म से जुड़े एक महत्वपूर्ण अपडेट ने फैन्स की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म के दो तेलुगू राज्यों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राइट्स खरीदने वाले नागा वामसी ने खुलासा किया है कि फिल्म में जूनियर NTR लगभग पूरी फिल्म में नजर आएंगे, सिर्फ 35 मिनट को छोड़कर। यानी NTR का स्क्रीन टाइम काफी महत्वपूर्ण और लंबा होगा।
नागा वामसी ने यह भी कहा कि “NTR का इंट्रो ऐसा होगा कि स्क्रीन थर्रा जाएगी।” इससे साफ है कि वह फिल्म में महज कैमियो नहीं, बल्कि एक फुल-फ्लेज्ड और दमदार भूमिका निभा रहे हैं।
NTR नेगेटिव रोल में, एक्शन सीक्वेंस पर खास मेहनत
खबरों की मानें तो जूनियर NTR फिल्म में नेगेटिव रोल निभा रहे हैं और उनका किरदार ऋतिक रोशन के किरदार कबीर को बराबरी की टक्कर देता नजर आएगा। दोनों के एक्शन सीक्वेंस को खास इंटरनेशनल एक्शन कोरियोग्राफर्स के साथ तैयार किया गया है। फिल्म की तैयारी में ऋतिक और NTR को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है।
यह भी पढ़ें:
बार-बार मुंह में छाले होना है खतरे की घंटी! जानिए क्या हो सकती हैं इसके पीछे की गंभीर बीमारियां
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check