डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को जल्द कंट्रोल करने में नीम और गिलोय का जूस असरदार हो सकता है। यह जूस न केवल इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखेगा। नीम की बात करें तो यह मधुमेह के अलावा कई और रोगों में असरदार मानी जाती है। नीम के पत्तों में ट्राइनटरपेनॉइट, एंटी वायरल, फ्लेवेनॉइड्स और ग्लाइकोसाइड्स ब्लड शुगर को कम करने का काम करते हैं। अगर आप नीम का रस पीएंगे, तो यह ग्लूकोज लेवल को नियंत्रण में रखेगा और आपके शरीर को किसी और बीमारी से भी बचाव करेगा। नीम के पत्तों की तरह गिलोय का जूस भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार है। इस जूस को रोजाना एक गिलास पीने से आपको असर दिखाई देने लगेगा।आज हम आपको बताएंगे डायबिटीज पेशेंट्स के लिए नीम और गिलोय के जूस के फायदे और बनाने की विधि।
नीम और गिलोय के जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह जूस खून को साफ रखने में मदद कर सकता है और शुगर के मरीजों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। नीम और गिलोय के जूस को बनाने के लिए निम्नलिखित विधि का पालन करें:
- नीम के पत्ते और गिलोय पाउडर की तैयारी:
- 10 से 15 नीम के पत्ते को धोकर उबालें।
- उबालने के बाद पत्तों को निकालकर उसमें एक बड़ा चम्मच सूखा गिलोय पाउडर मिलाएं।
- इसमें आधा इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ, 10 पुदीने के पत्ते, 2 चम्मच नमक और 1 चम्मच काली मिर्च डालें।
- इस पेस्ट में हल्का सा पानी मिलाकर छान लें।
- इस जूस को ठंडा करके पीने के लिए तैयार है।
ध्यान दें:
- यह जड़ी-बूटी कई गुणों से भरपूर है, लेकिन किसी भी डायबिटीज मरीज को इसे अपने आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।
- यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है और किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।
- अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
आसान इंटरमिटेंट फास्टिंग टिप्स जो बढ़ाएं आपकी वजन घटाने की गति
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check