जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, पहले भी 9 राष्ट्रपति लड़ चुके हैं बीमारी से

अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देश के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। हाल ही में उन्होंने स्वयं यह खुलासा किया कि उनकी जांच के दौरान उच्च-स्तरीय (High-grade) प्रोस्टेट कैंसर का पता चला है, जो अब उनकी हड्डियों तक फैल चुका है।

इस खबर ने अमेरिका के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इसके साथ ही लोगों का ध्यान उन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों की ओर गया है, जिन्हें उनके कार्यकाल के दौरान या उसके बाद कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं किन-किन राष्ट्रपतियों को हो चुका है कैंसर:

🔹 1. जॉर्ज वाशिंगटन
1794 में उन्हें स्किन से जुड़ी एक बीमारी के लिए इलाज मिला, जिसे अब मेलेनोमा (Melanoma) माना जाता है। सर्जरी के बाद वे ठीक हो गए थे और उन्होंने अपनी त्वचा को सूरज से बचाने के लिए कई सावधानियां अपनाईं।

🔹 2. यूलिसिस एस. ग्रांट
1884 में गले के कैंसर (Tonsillar Carcinoma) का पता चला। इस बीमारी ने उनकी आवाज तक छीन ली थी। 1885 में उनकी कैंसर से मृत्यु हो गई।

🔹 3. ग्रोवर क्लीवलैंड
1893 में, अपने कार्यकाल के दौरान, उन्हें मुंह में एपिथेलियोमा ट्यूमर हुआ। उन्होंने एक गुप्त नौका पर सर्जरी करवाई और ठीक होकर अपना कार्यकाल पूरा किया।

🔹 4. केल्विन कूलिज
हालांकि कभी औपचारिक रूप से कैंसर की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन इतिहासकारों का मानना है कि उनके चेहरे पर दिखने वाला घाव स्किन कैंसर का संकेत था।

🔹 5. फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट
उनके जीवनकाल में कैंसर की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें बाएं आंख के ऊपर मेलेनोमा हो सकता है। उनका निधन 1945 में मस्तिष्क रक्तस्राव से हुआ।

🔹 6. रोनाल्ड रीगन
1985 में राष्ट्रपति रहते हुए उन्हें कोलन कैंसर हुआ। सर्जरी के बाद वे पूरी तरह ठीक हो गए। बाद में उन्हें स्किन कैंसर का भी इलाज मिला।

🔹 7. जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश
बुश को उनके जीवन के अंतिम वर्षों में नॉन-मेलेनोमा स्किन कैंसर हुआ था। उन्होंने कई बार चेहरे और खोपड़ी से कैंसरयुक्त घाव हटवाए।

🔹 8. बिल क्लिंटन
व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद, उन्हें बेसल सेल कार्सिनोमा (एक सामान्य स्किन कैंसर) हुआ। इलाज के बाद वे पूरी तरह ठीक हो गए।

🔹 9. जिमी कार्टर
2015 में उन्हें मेलेनोमा हुआ, जो लीवर और मस्तिष्क तक फैल गया था। लेकिन सर्जरी, रेडिएशन और इम्यूनोथेरेपी से वे कैंसर-मुक्त हो गए।

🔹 10. जो बाइडेन
बाइडेन को हाल ही में प्रोस्टेट में गांठ पाई गई थी। ग्लीसन स्कोर 9 के साथ उच्च-स्तर के कैंसर की पुष्टि हुई, जो हड्डियों तक फैल चुका है। हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि यह हार्मोन-संवेदनशील है और ट्रीटमेंट के अच्छे परिणाम की संभावना है। बाइडेन अपने परिवार और मेडिकल टीम के साथ मिलकर इलाज की योजनाओं पर विचार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

क्या शरीर में ज्यादा नमक से हो सकती है गंभीर बीमारी? जानिए इसके 5 खतरनाक संकेत