बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने बचपन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया, जो उनके पिता बोनी कपूर से जुड़ा है। यह घटना उनके मुंबई स्थित पुराने घर की है, जो उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी का पहला घर था।
जब जाह्नवी ने लड़के को खिड़की से कूदने को कहा
जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार उन्होंने अपने एक मेल फ्रेंड को घर पर बुलाया था। जब वे दोनों बेडरूम में बातें कर रहे थे, तभी अचानक बोनी कपूर घर लौट आए। जाह्नवी घबराकर अपने दोस्त से कहा कि वह खिड़की से कूदकर बाहर निकल जाए। उन्होंने उसे बताया कि नीचे उनकी कार खड़ी है, और वह उस पर कूदकर सुरक्षित बाहर निकल सकता है। हालांकि, यह योजना उलटी पड़ गई, क्योंकि बोनी कपूर ने सीसीटीवी कैमरे में सब कुछ देख लिया।
सजा: खिड़कियों में ग्रिल लगवाना
इस घटना के बाद बोनी कपूर ने जाह्नवी को डांटा और घर की सभी खिड़कियों में ग्रिल लगवाने का आदेश दिया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
जाह्नवी की आगामी फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी, जो इसी साल सितंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा, वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘परम सुंदरी’ में भी दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें:
भीगे हुए अखरोट खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, जानें कितना खाना है सही
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check