अच्छी सेहत के लिए कई लोग सुबह-शाम एक्सरसाइज करते हैं, जिम जाते हैं, दौड़ते हैं या वॉक करते हैं। लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च से पता चला है कि ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी जरूरी नहीं, बल्कि समय का सही बंटवारा ज़रूरी है। इसमें नींद, बैठना, खड़ा रहना और व्यायाम – इन सभी के लिए आदर्श घंटे तय किए गए हैं।
रिसर्च में बताए गए आदर्श घंटे
ऑस्ट्रेलिया की स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा की गई इस रिसर्च में 2000 लोगों के 24 घंटे के रूटीन को एनालाइज किया गया। अध्ययन के अनुसार:
फिजिकल एक्टिविटी (जिसमें व्यायाम भी शामिल है): 4 घंटे
नींद: कम से कम 8 घंटे
बैठना: 6 घंटे से अधिक नहीं
खड़े रहना: 5 घंटे से अधिक नहीं
इस रिसर्च का उद्देश्य यह बताना है कि पूरे दिन का संतुलित उपयोग कैसे हो जिससे शरीर स्वस्थ और फिट बना रहे।
इन एक्सरसाइज से बनाएं शरीर को मजबूत
फिट रहने के लिए आपको महंगे जिम की जरूरत नहीं। आप कुछ आसान एक्सरसाइज घर पर भी कर सकते हैं:
पुशअप्स
प्लैंक
ब्रिस्क वॉक (तेज चाल में चलना) – इसे कम से कम 30 मिनट करें। ध्यान रखें कि चलने की रफ्तार इतनी हो कि बातचीत करते समय सांस न फूले।
साइक्लिंग और स्विमिंग भी बेहतरीन विकल्प हैं।
एक्सरसाइज का बेस्ट टाइम कौन-सा है?
एक और रिसर्च के अनुसार, एक्सरसाइज के लिए शाम का समय सुबह से बेहतर होता है। यह रिसर्च करीब 30,000 लोगों पर 8 साल तक की गई। इसके नतीजों में पाया गया कि:
शाम 6 बजे के बाद एक्सरसाइज करने से दिल की बीमारियों का खतरा 36% तक कम होता है।
जल्दी मौत का खतरा 61% तक कम हो जाता है।
इसलिए अगर आप हेल्दी और लंबी ज़िंदगी चाहते हैं, तो रूटीन में थोड़ा बदलाव कर शाम की एक्सरसाइज को अपनाएं।
यह भी पढ़ें:
रणबीर सिर्फ सुपरस्टार नहीं, सुपरडैड भी हैं: राहुल भट्ट की खुलकर तारीफ