जैसे शरीर की सफाई जरूरी है, वैसे ही दांतों की सफाई भी महत्वपूर्ण है। यदि दांतों को सही तरीके से साफ नहीं किया जाता, तो इससे दांतों में कीड़े लग सकते हैं, मसूड़ों में दर्द हो सकता है और मुंह से बदबू आने लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ टूथपेस्ट दांतों के लिए हानिकारक हो सकते हैं? अगर सही तरीके से ब्रश न किया जाए तो दांतों को नुकसान भी हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि क्या रोजाना टूथपेस्ट से दांतों को नुकसान हो सकता है और ब्रश करने का सही तरीका क्या है।
क्या व्हाइटनिंग टूथपेस्ट दांतों के लिए हानिकारक होते हैं?
क्लिनिकल ओरल इन्वेस्टिगेशन जर्नल के अनुसार, रोजाना व्हाइटनिंग टूथपेस्ट का इस्तेमाल दांतों का रंग हल्का कर सकता है, लेकिन इससे दांतों की सतह खुरदुरी हो सकती है। इसके अलावा, यदि दांतों के इनेमल (enamel) को नुकसान पहुंचता है, तो इससे दांतों में सड़न का खतरा भी हो सकता है। हालांकि, अगर सही तरीके से ब्रश किया जाए तो व्हाइटनिंग टूथपेस्ट से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
दांतों के इनेमल को नुकसान
व्हाइटनिंग टूथपेस्ट में सिलिकॉन, कैल्शियम कार्बोनेट, बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरोक्साइड जैसे तत्व होते हैं। ये तत्व दांतों के इनेमल पर असर डाल सकते हैं, खासकर जब दांतों की इनेमल की परत पहले से पतली हो। हालांकि, यह टूथपेस्ट दांतों के दाग-धब्बों को हटा सकते हैं, लेकिन इनेमल की प्राकृतिक सफेदी भी कम कर सकते हैं।
क्या ब्रश करने से दांतों को नुकसान होता है?
अगर आप बहुत अधिक रगड़कर ब्रश करते हैं या ज्यादा टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे दांतों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, यह मसूड़ों में जलन और दांतों के इनेमल के नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए हमेशा मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें और दांतों को हलके हाथों से ब्रश करें। खराब ब्रश से दांतों की सफाई से बचें।
यह भी पढ़ें: