आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस यानी तनाव आम बात हो गई है। रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़ा तनाव तो सामान्य है, लेकिन अगर इसका असर आपकी नींद पर पड़ रहा है, तो यह बिल्कुल नॉर्मल नहीं है। अच्छी सेहत के लिए पूरी नींद बेहद जरूरी है। लेकिन जब मन में कोई बात चल रही होती है या तनाव होता है, तो नींद बार-बार टूटती है या आती ही नहीं।
तनाव के दौरान गहरी नींद नहीं आती, जिससे हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। नींद पूरी न होने से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कब्ज जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। अगर स्ट्रेस की वजह से नींद नहीं आ रही है, तो ये आसान टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं:
1️⃣ लेबलिंग से बचें
कई बार हम किसी को एक घटना के आधार पर जज कर लेते हैं, जैसे किसी ने गुस्सा किया तो उसे गुस्सैल कह दिया। इससे रिश्तों में भी तनाव बढ़ता है।
👉 क्या करें? – पुराने लेबल भूलकर ताजगी से व्यवहार करें।
2️⃣ ओवरथिंकिंग को कहें नो
एक बार सोच का सिलसिला शुरू हुआ तो रुकता नहीं और घंटों करवटें बदलते रहते हैं।
👉 क्या करें? – अगर 15-30 मिनट में नींद नहीं आ रही है तो उठ जाएं और कोई बोरिंग काम करें या किताब पढ़ें। ध्यान रखें, टीवी या मोबाइल बिल्कुल न देखें।
3️⃣ मल्टीटास्किंग न करें
मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाना या टीवी देखते हुए खाना – ये आदतें दिमाग को थकाती हैं और नींद भी खराब करती हैं।
👉 क्या करें? – एक बार में एक ही काम करें। रात में अधूरे कामों को डायरी में लिखें कि कल उन्हें निपटाएंगे।
4️⃣ स्क्रीन टाइम कम करें
सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप देखने की आदत नींद को खराब कर देती है। कई बार ऐसा कुछ देख लेते हैं कि तनाव और बढ़ जाता है।
👉 क्या करें? – सोने से कम से कम 30 मिनट पहले स्क्रीन से दूरी बनाएं।
5️⃣ तकिया और बेड का असर
नई जगह पर बेड और तकिया बदलने से भी नींद प्रभावित होती है।
👉 क्या करें? – ट्रैवल करते समय अपनी चादर या तकिए का कवर साथ ले जाएं।
यह भी पढ़ें:
क्या थोड़ी-सी शराब भी है नुकसानदायक? जानिए लेटेस्ट रिसर्च क्या कहती है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check