माउथ कैंसर यानी मुंह का कैंसर एक जानलेवा बीमारी हो सकती है। हाल ही में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी माउथ कैंसर से पीड़ित थे, जिनका निधन हो गया। माउथ कैंसर मुंह के किसी भी हिस्से में हो सकता है—जैसे होंठ, मसूड़े, जीभ, गाल के अंदरूनी हिस्से, मुंह के ऊपर या गले में।
अधिकतर लोग इसके शुरुआती लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बीमारी और गंभीर हो जाती है। मायो क्लीनिक के एक्सपर्ट डॉक्टरों के अनुसार, माउथ कैंसर के ये लक्षण ध्यान में रखें:
माउथ कैंसर के प्रमुख लक्षण:
होंठ या मुंह में ऐसा घाव जो लंबे समय तक ठीक न हो
मुंह के अंदर सफेद या लाल रंग के धब्बे
दांतों की पकड़ कमजोर होना
मुंह के अंदर गांठ या उभार महसूस होना
मुंह में लगातार दर्द रहना
कान में दर्द जो बना रहे
निगलने में परेशानी या दर्द होना
माउथ कैंसर ज्यादातर स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा नामक कोशिकाओं से होता है, जो मुंह और होठों की लाइन बनाती हैं।
माउथ कैंसर के खतरे बढ़ाने वाली आदतें:
तम्बाकू का सेवन (सिगरेट, सिगार, पाइप, चबाने वाला तम्बाकू)
अधिक शराब पीना
होठों पर अत्यधिक यूवी किरणों का असर
यौन संचारित वायरस (HIV)
कमजोर इम्यून सिस्टम
माउथ कैंसर से कैसे बचें?
तम्बाकू छोड़ें: धूम्रपान या चबाने वाले तम्बाकू से पूरी तरह परहेज करें।
शराब का सेवन सीमित करें: शराब पीने की मात्रा कम करें या बंद कर दें।
नियमित डेंटल चेकअप: दांतों और मुंह की नियमित जांच से शुरुआती लक्षण पता चल सकते हैं।
धूप से बचाव करें: होठों को ज्यादा धूप से बचाएं, सनस्क्रीन लगाएं और छाया में रहें।
यह भी पढ़ें:
लोहे की कड़ाही में ये 5 चीजें कभी न बनाएं, वरना बिगड़ सकती है सेहत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check